फतेहपुर, अगस्त 26 -- यूपी के फतेहपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बहुआ ब्लॉक क्षेत्र के लदिगवां गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को अनोखा धार्मिक अनुष्ठान चर्चा का विषय बन गया। यहां सामान्य हवन सामग्री के बजाय करीब तीन क्विंटल पिसी लाल मिर्च से अग्निकुंड में आहुतियां दी गईं। लाल मिर्च से हवन करते लोगों का 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में विशेष हवन कुंड के चारों ओर कई लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। सभी लाल मिर्च के पाउडर से अग्निकुंड में आहुति देते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह अनुष्ठान क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। बताया गया कि हवन में करीब 100 से 150 लोगों ने हिस्सा लिया।मंगल ग्रह से जुड़ी मान्यता के तहत अनुष्ठ...