लखनऊ, फरवरी 26 -- श्री सदगुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुलम की ओर से कुर्सी रोड स्थित श्री सद्गुरू कबीर जागू आश्रम पर 51 बटुकों को द्वितीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह हुआ। इस मौके पर श्री श्री 108 महंत योगेंद्र साहेब, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक समेत कई प्रमुख साधू संत बटुकों को भविष्य की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। आयोजक ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में यज्ञोपवीत समारोह की शुरूआत विधि विधान से हुई। देर शाम तक चले इस समारोह में गुरुकुलम के प्रधानाचार्य शिव पूजन दीक्षित ने बताया कि सामूहिक यज्ञोपवीत की अगली कड़ी में 101 बटुकों का एक साथ यज्ञोपवीत करवाने का प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...