देवघर, अक्टूबर 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के जल संसाधन व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो.हफीजुल हसन के स्वस्थ होने पर अशोकानंद झा ने खुशी जाहिर की है। अशोकानंद झा ने मंत्री हफीजुल हसन के मधुपुर स्थिति आवास में उनसे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री स्व.डॉ.कृष्णानंद झा के पुत्र अशोकानंद झा को अपने आवास पर आए देख सूबे के कैबिनेट मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान श्री झा ने मंत्री हफीजुल हसन से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के बाद झारखंड की वर्तमान राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की। मौके पर कांग्रेस नेता फैयाज कैशर एवं संजीव झा भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.