देवघर, जून 30 -- मारगोमुंडा। प्रखंड के सालमान्द्रा और बलवा गांव में मंगलवार को हूल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सालमान्द्रा और बलवा मोड़ पर स्थित सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर सुबे के कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन ने माल्यार्पण किया। मंत्री ने बलवा मोड़ में झंडा फहराया। मौके पर उन्होंने कहा कि साहेबगंज के भोगनाडीह गांव में 30 जून 1855 को वीर सिदो-कान्हू और चांद-भैरव के नेतृत्व में 400 गांवों के 50,000 लोगों ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जंग का बिगुल फूंका था। उनके ही कुर्बानी को नमन करते हुए 30 जून को हमलोग हूल दिवस मनाते हैं। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, झामुमो जिला सचिव दिनेश्वर सोरेन, पंचायत अध्यक्ष सुशील हेम्ब्रम, बिहुलाल हांसदा, मुखिया अनीता सोरेन, सुधीर मंडल, मुखिया प्रतिनिधि लोबाराम हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि डुग्गू टुडू...