बोकारो, सितम्बर 6 -- चंद्रपुरा। झारखंड के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो-कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। झामुमो के वरिष्ठ नेता जदू महतो, मो समीद, सुभाष महतो, शादाब अफलज, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, संतन सिंह, उमेश शर्मा, मो खुर्शीद आलम, सनाउल्लाह, कैलाश गिरि ने कहा कि मंत्री सोनू जनता के बीच रहने वाले नेता थे। उन्होंने कई विभागों को कामकाज देखा तथा विकास के कई काम किए। उनके निधन से सरकार व पार्टी को क्षति हुई है जिसकी भरपाई मुश्किल है। यह भी पढ़ें- सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक यह भी पढ़ें- जगरनाथ के बाद सुदिव्य का जाना कोयलांचल में झामुमो को बड़ा झटका यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

हिंदी हिन्दु...