मंत्री से साथ हुए समझौते पर अनुशंसा को बनी टीम में नगर आयुक्त शामिल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता नगर विकास मंत्री और नगर निकाय कर्मियों के संघों के संयुक्त मोर्चा के बीच हुए समझौते पर अनुशंसा के लिए शुक्रवार को उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी गई। इसमें विभाग के सचिव, अपर सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह समेत सात नगर निकायों के नगर आयुक्त व कार्यपालक अधिकारी, बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह व अन्य शामिल हैं। समिति को अगले माह 15 सितंबर तक अनुशंसा समर्पित करने को कहा गया है। इस संबंध में शुक्रवार को नगर विकास व आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.