मंत्री से संघ के कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात
पूर्णिया, अगस्त 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के सदस्यों के साथ बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से किशनगंज स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आशीष गोस्वामी ने मंत्री को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात में धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री ने संगठन की ओर से सीमांचल में किए जा रहे सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों की सराहना की। आशीष गोस्वामी ने कहा कि समाजहित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता है। मौके पर राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, महेंद्र दास, सुशील कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.