मंत्री से मुलाकात कर जताया आभार
अंबेडकर नगर, मई 3 -- अम्बेडकरनगर। अष्टखंभा के सौन्दर्यीकरण के लिए मंजूर एक करोड़ की राशि के लिए भाजपा नेता नारायण फाउंडेशन के सरंक्षक विवेक मौर्य ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर उनका आभार जताया। कहा कि इस पहल से अष्टखंभा के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण में मदद मिलेगी। बता दें कि बीते 15 जुलाई को विवेक मौर्य व अखिल भारतीय राजभर संगठन के जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर समेत अन्य पदाधिकारियों ने संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोरपुर स्थित अष्टखंभा के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के विकास के लिए ज्ञापन सौंपा था। हाल में ही इस परियोजना के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.