गिरडीह, अप्रैल 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुदिव्य कुमार से गिरिडीह में मुलाकात की। महासंघ ने राज्य में सवर्ण समाज के आर्थिक और सामाजिक स्थिति के सर्वेक्षण, संवर्धन और संरक्षण के लिए सवर्ण आयोग के गठन की मांग की। मंत्री सुदिव्य कुमार ने महासंघ के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में सवर्णों के एक प्रतिनिधिमंडल को जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलवाएंगे। सरकार भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहती है। सरकार चाहती है कि झारखंड का सर्वांगीण विकास समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में है। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व स्वाभिमान की रक्षा को एकजुट होने का लिया संकल्प प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के...