बगहा, फरवरी 28 -- चनपटिया,। विधायक अभिषेक रंजन ने शुक्रवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मिलकर नगर की कई समस्याएं रखीं। जिसपर उन्होंने जल्द ही समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया। मंत्री को पत्र सौंपकर विधायक श्री रंजन ने बताया कि चनपटिया नगर पंचायत क्षेत्र में शवदाह गृह के निर्माण कार्य के लिए हुए शिलान्यास के आठ महीने बीत जाने के बाद भी नींव की एक ईंट तक नहीं रखी जा सकी है। जबकि शवदाह गृह के आभाव में स्थानीय नागरिकों एवं शोकाकुल परिवारों को अंतिम संस्कार के दौरान कठिनाईयां हो रही है। बावजूद, इस गंभीर समस्या पर भी किसी का ध्यान नहीं है। उन्होंने मंत्री से नगर के मेला ग्राउंड स्थित चिल्ड्रेन पार्क के लिए की गयी चाहरदीवारी के भीतर से कचरे का निस्तारण कराकर पार्क निर्माण, ओपन जिम एवं मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.