मंत्री से पेंशन लाभुकों को भुगतान करने की मांग
भागलपुर, मई 27 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नगर क्षेत्र की पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चम्पा कुमारी ने मंगलवार को बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की मंत्री से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन सहित अन्य पेंशन के लाभुकों की पेंशन राशि की जल्द भुगतान के साथ-साथ लंबित आवेदन के जल्द निष्पादन की मांग की है। आवेदन में चम्पा कुमारी ने बताया है कि बिहार सरकार के द्वारा जीवन प्रमाणीकरण कार्य तीव्र गति से चल रहा है, जिसके कारण पेंशन की राशि भुगतान में कुछ लेटलतीफ हो रही है, इसका जल्द निराकरण करते हुए पेंशन की राशि भुगतान एवं पूर्व से लंबित आवेदन की स्वीकृति की मांग आवेदन में प्रमुख रूप से शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.