नई दिल्ली, मई 14 -- UP News: प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के अपील के बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साइकिल से विधानसभा कार्यालय पहुंचे। सुरेश खन्ना 10 कालिदास स्थित अपने सरकारी आवास से विधानसभा स्थित अपने सरकारी कार्यालय तक जाने के लिए साइकिल का प्रयोग किया। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी अपने फ्लीट में गाड़ियों की संख्या कम की है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। सुरेश खन्ना ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार डीजल पेट्रोल की खपत कम करने की अपेक्षा के अनुसार वह प्रत्येक सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने दफ्तर जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करेंगे। सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय दायित्व...