मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर मंत्री हफीजुल हसन हुए भावुक
देवघर, सितम्बर 6 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक सह सूबे के जलसंसाधन व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कैबिनेट मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि मेरे साथी कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह के विधायक, मेरे प्रिय बड़े भाई सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर ने मुझे अत्यंत व्यथित और स्तब्ध कर दिया है। सुदिव्य सोनू भाई का यूं असमय हम सबको छोड़कर चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। एक साथी, एक जनप्रतिनिधि और एक बड़े भाई के रूप में उनका स्नेह, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व सदैव मेरी स्मृतियों में जीवित रहेगा। यह भी पढ़ें- सोनू भैया आपका जज्बा सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा : हेमंत उनका निधन झारखंड की राजनीति और गिरिडीह की जनत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.