मंत्री सुदिव्य को आखिरी बार जोहार करने उमड़ा जनसैलाब
गिरडीह, सितम्बर 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में गुरुवार को जनसैलाब उमड़ा। सुबह से देर शाम तक समर्थक डटे रहे। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी शामिल हुईं। हालांकि कल्पना सोरेन कार्यक्रम में भाग लेने बुधवार को ही पहुंची थी। द्वादश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सहित कई प्रमुख हस्तियों और समर्थनों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सोनू को याद कर कहा कि उनके असमय निधन से केवल गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सुदिव्य भैया नहीं रहते हुए भी प्रेरणा पुंज के रूप में रहें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.