रांची, सितम्बर 13 -- रांची। विश्वकर्मा मंच झारखंड, रांची की ओर से प्रधान कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि 54 वर्ष की उम्र में उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। खेल, शिक्षा और युवाओं के विकास में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। मंच ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...