मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गोपीकांदर में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि
दुमका, सितम्बर 7 -- गोपीकांदर , प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर रविवार को गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने स्व. मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी के अलावा निजू मंडल, कुबराज बेसरा, शंकर राय, पतरस हांसदा, बदरुल शेख, श्यामलाल देहरी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गोपीकांदर में शोक सभा यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा जिले के तीनों निकायों के अध्यक्ष पहुंचे गिरिडीह, दिवंगत नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.