रामगढ़, सितम्बर 6 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र करमाली के नेतृत्व में रविवार को मंत्री सुदीप कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर दुलमी में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र करमाली ने कहा कि झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असामायिक निधन हुआ है, जो राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह बोकारो के विकास और जनहित के लिए समर्पित थे। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को हिम्मत प्रदान करे। यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति : श्वेता सिंह मौके पर मुखलाल महतो, सुलेमान अंसारी, साजन महतो, कुंवर महतो, सचिन कुमार, नान्हू महतो, जितेंद्र ...