मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
देवघर, सितम्बर 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा मामले तथा उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की दु:खद सूचना से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय ने गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झारखंड की राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे जनसेवा के प्रति समर्पित, कर्मठ एवं संघर्षशील जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक सक्रिय एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्ध नेता खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह भी पढ़ें- मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.