मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर विधायक सुखराम उरांव ने जताया शोक
चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक ने दिवंगत मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के अचानक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उनका यूं चले जाना पूरे राज्य और सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार एक कुशल संगठनकर्ता, जुझारू जननेता और जनता की समस्याओं के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले व्यक्तित्व थे। नगर विकास, तकनीकी उच्च शिक्षा, खेल तथा कला-संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने राज्य के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- सोनू भैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.