नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छठ पूजा के दौरान बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर के घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लाइनर दीघा के फेयरफील्ड कॉलोनी निवासी संजीत कुमार उर्फ बंटा (34) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 41 ग्राम गलाया हुआ सोना, 506 ग्राम चांदी, 43,550 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि वीवीआईपी के घर में चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ज्यादा जानकारी जुटा सके। पुलिस गिरोह के चोरों की धर पकड़ में जुट गई है। सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने इस मामले में बताया कि कांड की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। चोरी की वारदात को अंजाम देने में करीब सात लोग शामिल थे। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ...