गोड्डा, मार्च 28 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के लोचनी गांव में इस वर्ष पहली बार चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर चैती दुर्गा पूजा सह श्रीमद देवी भागवत नवाह कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। श्रीमद देवी भागवत नवाह कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक आचार्य ओमप्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से कराया जा रहा है। आचार्य श्री ने माता अष्टभुजा दुर्गा के दिव्य स्वरूप एवं उनके प्राकट्य की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता दुर्गा का अवतरण अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ है। उनके भावपूर्ण प्रवचन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। नवमी तिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.