मंत्री संजय निषाद के नाम वाला शिलापट तोड़ा, भड़के समर्थक, पुलिस ने आनन-फानन में नया लगवाया
संवाददाता, मई 31 -- UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद के नाम वाला शिलापट तोड़े जाने को लेकर उनके समर्थक भड़क गए। यह शिलापट्ट, गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक से आमघाट संपर्क मार्ग पर लगा था। आरोप है कि अराजक तत्वों ने इस शिलापट को तोड़ दिया। समर्थकों को इस बात की जानकारी मिली तो वे भड़क गए। नाराज समर्थक शनिवार रात करीब 11 बजे से वहां धरने पर बैठे रहे। कैबिनेट मंत्री का शिलापट तोड़े जाने और उससे गुस्साए समर्थकों के तेवर देखते हुए पुलिस सकते में आ गई। बाद में मंत्री डा.संजय निषाद के विधायक बेटे ई.सरवन निषाद ने भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। उन्होंने नया शिलापट लगवाने की अपेक्षा जताई। इस पर पुलिस ने आनन-फानन में नया शिलापट तैयार करवाया और रविवार की सुबह 10 बजे उसे स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.