मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया किंग फिशरीज फार्म का दौरा
रांची, मई 8 -- रातू, प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को रातू स्थित किंग फिशरीज फार्म का दौरा कर आधुनिक तकनीक से हो रहे मछली पालन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बायोफ्लॉक, आरएएस टैंक, पी लाइनर पॉन्ड और पारंपरिक तालाबों में हो रहे मछली पालन की जानकारी ली। फार्म के संस्थापक निशांत कुमार ने मंत्री को बायोफ्लॉक तकनीक और उसके तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरएएस तकनीक पूरी तरह ऑटोमेशन पर आधारित है और इसमें पानी की बर्बादी बेहद कम होती है। मंत्री ने कहा कि झारखंड में मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं और इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह भी पढ़ें- पशुपालन से किसानों की आय बढ़ेगी : नंदकिशोर राम उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीक आधारित मछली पालन को बढ़ावा देगी, ताकि झारखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.