पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता हेमंत मिश्र ने कहा कि महोबा की दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सरकार का कोई मंत्री पीड़िता के घर नहीं पहुंचा है। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पीड़िता का दु:ख साझा करने उनके घर जा रहे थे, तो उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश सरकार के स्तर से की गई। फिर भी प्रदेश अध्यक्ष पीड़िता के घर उसका दु:ख बांटने पहुंचे। यह भी पढ़ें- पीड़ितों की आवाज उठाने वालों के खिलाफ षडयंत्र कर रही भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप उन्होंने कहा कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई यह सरकार और उनके मंत्री विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की संपत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि उनका सारा सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है। अभी दो दिन पूर्व भी आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंप...