संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जनपद भ्रमण के दौरान खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सरैया में पौधरोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा अपने जनपद को स्वच्छ, सुंदर व हरियालीयुक्त बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को साकार करने तथा पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में वन विभाग सहित सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधो को रोपित करें। भारत माता को हरा-भरा और समृद्ध बनाने के लिए जनपद के नागरिकों को पौधरोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के अनुकूल वातावरण देने के लिए पौधरोपण आवश्यक है, हमारे लगाए गए वृक्षों का ला...