पूर्णिया, जनवरी 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह के जन्मदिवस को धमदाहा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पूर्णिया जिले में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा "विकास दिवस" के रूप में सेवा, समानता और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मनाया गया। धमदाहा एवं केनगर प्रखंड सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने आदिवासी और दलित बस्तियों में पहुंचकर महिलाओं के हाथों केक कटवाया और बच्चों के बीच मिठाइयां, चॉकलेट व जलेबी का वितरण किया। जरूरतमंद परिवारों को कंबल और चादर देकर मानवीय संवेदना का परिचय दिया गया। कई पंचायतों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश भी दिया गया। इसी क्रम में पूर्णिया स्थित वृद्धा आश्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज मंडल के नेतृत्व में बुजुर्गों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.