अररिया, मई 20 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में मंगलवार की शाम बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह का स्थानीय डीएस हाईवे परिसर में अररिया जिला क्षत्रिय समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान रमेश सिंह, सुधीर सिंह, पवन सिंह, आभाष कुमार सहित अन्य सदस्यों ने मंत्री को फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर समाज के प्रतिनिधियों एवं मंत्री के बीच समाज की दशा-दिशा, संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा आम लोगों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- मंत्री लेशी सिंह का अररिया जिला क्षत्रिय समाज ने किया भव्य स्वागत इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार की मंत्री लेश...