गुमला, अप्रैल 18 -- विशनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के निरासी पंचायत अंतर्गत बोरांग गांव के सैकड़ों आदिवासी परिवारों को अब शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। लंबे समय से खराब पड़े जलमीनार के कारण ग्रामीणों को नदी के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा था। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जानकारी के अनुसार गांव में पीएचडी विभाग द्वारा जलमीनार योजना के तहत पेयजल की व्यवस्था की गई थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह लंबे समय से बंद पड़ा था। इसके चलते ग्रामीणों को चिलचिलाती धूप में दूर जाकर नदी से पानी लाना पड़ता था। इस समस्या की जानकारी क्षेत्र के विधायक सह राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा को उनके कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई। जानकारी मिलते ही मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता अनुज मिश्रा को जलमीनार को शीघ्र दुरुस्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.