अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- अल्मोड़ा,मुकेश सक्टा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सलौंज स्थित पीएम श्री शहीद कैप्टन बहादुर कैड़ा अटल उत्कर्ष जीआईसी के वार्षिकोत्सव में शिरकत की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मंत्री रेखा बच्चों का उत्साह बढ़ाया। दस हजार लीटर क्षमता के पेयजल टैंक निर्माण को तीन लाख रुपये और सौ कुर्सियों व फर्नीचर को दो लाख रुपये दिए। यहां सुंदर राणा, राजेंद्र कैड़ा, भुवन जोशी, कृष्णा भंडारी, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...