अल्मोड़ा, मई 11 -- कुवर भाकुनी, सोमेश्वर। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ताकुला ब्लॉक की टॉपर कामाक्षी जोशी को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने उनके आवास ग्राम पड़ौलिया में जाकर सम्मानित किया। कामाक्षी जोशी जीआईसी मनान की छात्रा हैं। उनकी मां का कई वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। वह घर की जिम्मेदारी निभाने के साथ पढ़ाई भी कर रही है। यहां कामाक्षी के पिता भैरव जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर बिष्ट, महेश पांडे, प्रकाश बिष्ट थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...