देहरादून, अक्टूबर 20 -- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज मुकदमे में एसआईटी ने सोमवार देर शाम मंत्री के बयान दर्ज किए। विवेचक सीओ अनुज कुमार ने नेहरु कॉलोनी स्थित मंत्री आर्या के सरकारी आवास पर पहुंचकर बयान लिए। एसआईटी ने मामले से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। इस बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोमवार को उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं। बताया जा रहा है कि उनका समारोह में पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वह आखिरी मौके पर नहीं पहुंचीं। वहीं, समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने रेखा से जुड़े प्रकरण पर कहा-'जो हो रहा है, वह ठीक नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।' यह भी पढ़ें- मंत्री रेखा आर्य का रंज: उ...