देहरादून, नवम्बर 18 -- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के उत्पीड़न और धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी। पुलिस एफएसएल की रिपोर्ट और सैंपलों के मिलान का इंतजार नहीं करेगी। कंपनियों के निदेशक पद से मंत्री को हटाने संबंधी दस्तावेजों और उनके स्टाफ के बयानों के आधार पर चार्जशीट तैयार की जा रही है। एसआईटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया, मंत्री को कंपनियों के निदेशक पद से हटाने संबंधी दस्तावेज पुलिस को मिल चुके हैं। इसके अलावा जांच टीम ने कई अन्य अहम दस्तावेज भी जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक लैब से रिपोर्ट आने में पांच-छह महीने लग जाते हैं। ऐसे में पुलिस उपलब्ध दस्तावेजी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर चार्जशीट दाखिल करेगी। साथ ही एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बा...