चम्पावत, जनवरी 15 -- चम्पावत सूबे की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या 16 जनवरी से जिले का दो दिनी भ्रमण करेंगी। इस दौरान वह 17 जनवरी को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन से संवाद करेंगी तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगी। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मंत्री रेखा आर्या 16 जनवरी को सांय साढ़े चार बजे लोहाघाट में राजकीय बालिका खेल महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए एसएसबी अतिथि गृह के लिए रवाना होंगी। अगले दिन 17 जनवरी शनिवार को 11 बजे से कोलीढेक में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद चार बजे चम्पावत हेलीपैड से देहरादून के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.