दुमका, जुलाई 20 -- दुमका। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक का उद्देश्य बैठक में मंत्री ने संथाल परगना प्रमंडल के चार जिलों दुमका, देवघर, पाकुड़ एवं जामताड़ा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति धीमी है, उनमें तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही चारों जिलों में निर्मित सभी जलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र क्रियाशील (फंक्शनल) बनाने की दिशा में ...