मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
बोकारो, मई 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से शुक्रवार को उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड से पहुंचे लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सरकार की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मियों को ग्रेड-पे देने की मांग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद को सौंपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.