बोकारो, जून 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शनिवार को अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड के बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा प्रत्येक मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके। इस अवसर पर योगेंद्र प्रसाद ने कहा ...