रांची, मार्च 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। असम विधानसभा चुनाव में सोनारी विधानसभा क्षेत्र के सालगठानी चाय बागान में झामुमो प्रत्याशी बलदेव तेली के लिए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड की तरह यहां भी मेहनतकश लोगों को सम्मान और आदिवासी-स्थानीय समाज को उनका अधिकार मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि हर घर तक सुख-सुविधा और खुशहाली पहुंचाना ही असली विकास है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें और  तीर-धनुष  के निशान पर वोट देकर बलदेव तेली को विजयी बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...