बोकारो, मई 7 -- सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को कसमार प्रखंड के हरानाद स्थित पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित एक समारोह में इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में कला संकाय की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- कसमार प्रखंड के पांच विद्यार्थियों ने जिला टॉप टेन में बनाया स्थानसम्मान समारोह इस दौरान मंत्री ने छोटी को लैपटॉप, घड़ी एवं अन्य उपहार प्रदान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र ने कहा कि छोटी कुमारी ने यह सफलता अर्जित कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उसके सपनों को उड़ान देने और उसके लक्ष्य को प्राप्त करने में हम हर संभव मदद करेंगे। यह भी पढ़ें- एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा का शानदार प्रदर्शन, इंटरम...