बोकारो, फरवरी 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने आवास पर सोमवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आये अनेकों लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आये सभी लोगों की बातों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा प्रत्येक विषय पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.