मंत्री योगेंद्र ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
बोकारो, मार्च 21 -- पेटरवार। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुरुबन्दा स्थित अपने आवास पर शनिवार को क्षेत्रवासियों से भेंट की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। मंत्री ने सभी की बातें गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों को ईद और सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.