मंत्री योगेंद्र झामुमो के संगठनात्मक बैठक में होंगे शामिल
बोकारो, जून 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। आगामी 10 जून को प्रातः 10:30 बजे बोकारो में झारखंड मुक्ति मोर्चा का महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी झामुमो के जिला सचिव मुकेश कुमार महतो ने दी। कहा कि इस अवसर पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं केंद्रीय समिति के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति के संबंध में संबोधित करेंगे। उन्होंने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सभी झामुमो कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से अपील किया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संगठन की एकजुटता एवं ताकत का परिचय दें। यह भी पढ़ें- मेला टांड में आयोजित हरि संकीर्तन में शामिल हुए विनय यह भी पढ़ें- झामुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.