मंत्री मनोज पाण्डेय ने 18 मई से अब तक जारी सभी विभागीय आदेशों को निरस्त किया
लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने 18 मई से अब तक जारी सभी विभागीय आदेशों को निरस्त कर दिया है। खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के निजी सचिव की ओर से विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में लिखा गया है कि मनोज पांडेय ने मंत्री रूप में 18 मई को कार्यभार ग्रहण किया। इसके तत्काल बाद से अब तक जितने भी आदेश शासन या खाद्य आयुक्त कार्यालय से जारी हुए थे, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। यह भी निर्देश दिए हैं कि जो भी आदेश इस दौरान जारी किए गए थे उनकी पत्रावली नए सिरे से तैयार कर उनके अनमोदनार्थ प्रस्तुत किए जाएं। यह भी पढ़ें- पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्वक ढंग से हो गेहू खरीद, कृषकों को त्वरित भुगतान करें - मनोज पांडे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.