दरभंगा, जुलाई 12 -- लहेरियासराय। बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री सह बहादुरपुर के जदयू विधायक मदन सहनी के पटना आवास पर भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने मुलाकात की। इस दौरान बिहार में भोजपुरी फिल्मों की स्थिति और उसके विकास पर चर्चा हुई। अभिनेत्री ने फिर से मंत्री बनाये जाने पर श्री सहनी को बधाई दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व कमतौल थाने के टेकटार निवासी डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज भी मौजूद थे। पाखी हेगड़े ने उनसे योग के बारे में जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...