हाथरस, मई 10 -- भाजपा पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की और नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्री अपने अनुभव और जनसेवा के संकल्प से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। यह भी पढ़ें- छह नये सहित आठ ने ली मंत्री पद की शपथ कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.