अमरोहा, मई 11 -- गजरौला, संवाददाता। प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल विस्तार की ऐतिहासिक एवं हर्षोल्लास पूर्ण घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामरतन सिंह जाटव के नेतृत्व में इंदिरा चौक गंगा प्याऊ मंदिर के सामने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर विशेष उत्साह व्यक्त किया गया। साथ ही अन्य सम्मानित विधायकों को भी मंत्री मंडल में मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह मंत्री मंडल विस्तार विकास, सुशासन एवं संगठन की मजबूती को नई गति प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- भूपेंद्र चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.