मंत्री बोले- शुरुआत में आवेदन ज्यादा आएंगे, घबराएं नहीं
मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुशहरी, हिसं। राजस्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने मुशहरी प्रखंड के जमालाबाद पंचायत में 'सहयोग शिविर' का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि शुरुआत में आवेदन ज्यादा आएंगे। काम की संख्या अधिक होगी। घबराएं नहीं। जैसे-जैसे संख्या कम होगी, सभी लोगों के काम होंगे। इस मौके पर पंचायत स्तर पर ही सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बोचहां विधायक बेबी कुमारी, मुखिया सुमित्रा देवी, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, नोडल पदाधिकारी धनंजय कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, बीडीओ चंदन कुमार एवं सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जनता के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.