रुद्रपुर, जून 3 -- सितारगंज, संवाददाता। सिडकुल स्थित करम फैक्ट्री के श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार देर शाम कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर पहुंचे। श्रमिकों की संख्या अधिक होने के कारण वे सभी जमीन पर बैठ गए। इस दौरान मंत्री बहुगुणा भी श्रमिकों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते रहे। श्रमिक वेतन वृद्धि, ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। मंत्री के आश्वासन के बाद श्रमिक संतुष्ट होकर लौट गए। मंगलवार देर शाम बड़ी संख्या में श्रमिक मंत्री बहुगुणा के सितारगंज स्थित आवास पहुंचे। मंत्री ने श्रमिकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और उनकी जायज मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। करम फैक्ट्री के श...