रुद्रपुर, मई 3 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के दीनदयाल वार्ड नंबर-4 में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 25 लाख की लागत से 336 मीटर नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा भी की। रविवार शाम आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री बहुगुणा ने कहा कि आगामी चुनाव विकास कार्यों के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। नगर पंचायत चेयरमैन सुमित मंडल ने बताया कि मंत्री के प्रयासों से नगर में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से रजत जयंती पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा 1.04 करोड़ की लागत से ...