मंत्री बने रहेंगे दीपक प्रकाश; सम्राट चौधरी ने दूर किया सस्पेंस, भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा के पाले में डाली गेंद?
पटना, जून 13 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर संशय फिलहाल दूर हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि दीपक आज भी मंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गेंद कुशवाहा के पाले में डाल दी है। अब रालोमो चीफ को देखना है कि वह अपने बेटे को मंत्री पद पर बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाते हैं। दरअसल, बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में उन्हें एमएलसी नहीं बनाए जाने के बाद उनके मंत्री पद पर संकट पैदा हो गया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि दीपक प्रकाश आज भी मंत्री हैं और आगे भी रहेंगे। सीएम ने स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.