बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- राजगीर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व कार्यकर्ता प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को मंत्री बनाय जाने पर खुशी जाहिर की है। उनके साथ काम करने वाले पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद, हेमंत कुमार के अलावा कृष्णमुरारी प्रसाद, अनूप कुमार, सुधीर मालाकार, विपिन बिहारी उपाध्याय, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, बीरबल गिरी, संजय मालाकार, शत्रुघ्न कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वे छात्र जीवन से ही कर्मठ व संघर्षशील रहे हैं। उन्हें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ सहकारिता विभाग की भी जिम्मेवारी दी गयी है। उनका राजगीर से पुराना रिश्ता रहा है। निश्चय ही राजगीर को उनके अनुभव का फायदा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.